कर्ल्स चैनल पर प्रसारित होने वाले मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ का प्रोमो लॉन्च हो चुका है। हाल ही में जारी हुए प्रोमो में सलमान ‘एस्ट्रोनॉट’ की भूमिका में नजर आये थे। ‘बिग बॉस’ के पहले प्रोमो में सलमान का अनोखा एस्ट्रोनॉट लुक देख चुके हैं।
‘बिग बॉस 10’ के दूसरे प्रोमो में सलमान फिर से अपनी सुपरहिट ‘सुल्तान’ के अवतार यानी अखाड़े में नजर आएंगे।गौरतलब है कि ‘बिग बॉस’ के इस 10वें सीजन में पहली बार कंटेस्टेंट कोई सेलीब्रिटी नहीं बल्कि आम लोग होंगे। ‘बिग बॉस 10’ के दूसरे प्रोमो जिसमें सलमान अखाड़े में नजर आएंगे, को दबंग खान जल्द ही शूट करेंगे।
आपको बता दें कि इस शूट से सलमान सिर्फ ‘सुल्तान’ की यादें अखाड़े में ही नहीं बल्कि हरियाणवी लहजे में बात करते भी नजर करेंगे। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सलमान वापस अखाड़े में जाने पर बेहद खुश हैं।
दबंग ‘सुल्तान’ को हरयाणवी लहजे में बोली जाने वाली अपनी लाइंस के लिए खास रिहर्सल की भी जरूरत नहीं है। क्योंकि हाल ही में सलमान ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सुल्तान’ में नजर आये थे और उन्होंने इस फिल्म में एक हरियाणवी पहलवान की भूमिका निभाई थी।



























