बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बेहद बड़ी खुशखबरी आयी हैं। सलमान को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए बरी कर दिया हैं। काले हिरण के शिकार से जुड़े 18 साल पुराने आर्म्स केस में जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को आज बरी कर दिया है।
सलमान अपनी बहन अलवीरा के साथ कोर्ट पहुंचे। कुछ ही मिनटों में अदालत का फैसला आ गया और सलमान खान बरी हो गए। इससे पहले जज ने सलमान के वकील को आधे घंटे में अपने मुवक्किल को पेश करने का आदेश दिया था।
आपको बता दें कि इस केस से जुड़े दोनों पक्ष की जिरह 9 जनवरी को पूरी हो गयी थी। आज बुधवार को बस अंतिम फैसला आना था जिसमे सलमान अब बरी हो गए हैं।
साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर अवैध शिकार का आरोप लगा था। इसमें सलमान खान के खिलाफ चार केस दर्ज हुए थे।
एक केस कांकाणी में शिकार में अवैध हथियार के इस्तेमाल का भी था जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत केस चल रहा था। सलमान पर आरोप था कि इस दौरान उनके पास जो हथियार थे उसका लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था।
अब सलमान इस केस से बरी हो चुके है जोकि उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं।


























