सलमान पर कोर्ट को गुमहरा करने का आरोप, 29 अप्रैल को होगी सुनवाई

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान यानि कि सलमान खान का मानो इनदिनों समय खराब चल रहा है क्यूंकि वे आये दिन नयी नयी मुसीबतो में फसते चले जा रहे है।

जहाँ एक और उनके बहुचर्चित केस हिट एंड रन केस का आखिरी और फाइनल फैसला मई को आ जायेगा तो वही दूसरी तरफ सलमान खान के दूसरे काला हिरन शिकार केस की सुनवाई चल रही है।

अभी हाल ही में सलमान खान के अवैध हथियार रखने आर्म्स एक्ट मामले की सुनवाई थी लेकिन सलमान इस सुनवाई में नही पहुंचे और अपनी बहन अलविरा के हाथ सुनवाई में मौजूद न होने की माफी की अर्जी कोर्ट भेजी।

उनके न पहुचने की वजह उनकी तबियत बिगड़ना बताई जा रही थी जीहा खबर थी कि सलमान की तबियत खराब है उनके कान में इन्फेक्शन हो गया है जिसके चलते वह कोर्ट में मौजूद नही हो पाएंगे और अपनी फिल्म की शूटिंग भी नही कर पा रहे है।

लेकिन सलमान के स्वास्थ्य बिगड़ने के मामले को झूठा साबित किया गया है। जोधपुर अदालत में सलमान खान के खिलाफ एक अर्जी दाखिल कर आरोप लगाया गया कि काला हिरण शिकार से जुड़े शस्त्र कानून के मामले में स्वास्थ्य आधार पर पेशी से छूट की मांग कर उन्होंने अदालत को गुमराह करने का प्रयास किया है।

इस अर्जी में दावा किया गया है कि सलमान ने अपनी तबियत बिगड़ने वाली बात झूठ बोली है और उन्होंने अदालत को गुमहरा किया है उनकी कोई तबियत ख़राब नही थी और वह निरंतर और कथित रूप से कश्मीर में अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के रहे थे।

हालांकि, खान के वकील एच एम सारस्वत ने कहा कि यह अर्जी स्वीकार किए जाने योग्य नहीं है क्योंकि हमने कभी नहीं कहा था कि वह शूटिंग के लिए नहीं जा सकेंगे। हमने तो सिर्फ कान में कुछ समस्या होने के बारे में यह कहा था कि उन्हें विमान से यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई थी।

बोडा ने अर्जी में एक खबर का हवाला देते हुए दिखाया कि खान अपनी नयी फिल्म बजरंगी भाईजान के लिए जम्मू कश्मीर में शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य आधार पर पेशी से छूट की मांग कर खान ने गलत तथ्य पेश किये और अदालत को गुमराह किया।

सलमान खान पर अदालत को गुमहरा करने का आरोप लगा है जिसकी सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।

salman khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Scroll To Top