बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 51वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। और अभी हाल ही में सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा था कि वे अपने बर्थडे पर फैंस को एक बड़ा गिफ्ट देंगे जिसके लिए वे तैयार हो जाए।
अब आपको बता दें कि सलमान का ये बर्थडे गिफ्ट सामने आ गया है उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की हैं।
सलमान खान अपने 51 वें जन्मदिन पर अपना एप्प जारी करेंगे। सलमान ने ट्विटर पर अपना एप्प जारी करने की घोषणा की। 27 दिसंबर को उनका जन्मदिन है। अभिनेता ने ट्विटर पर बीइंग ह्यूमन जिपर एवं कैप पहने अपनी तस्वीर भी डाली। उन्होंने लिखा, ‘‘27 दिसंबर को यह मेरे एप्प का जन्म दिन है। बस आपके लिए।’’ अभिनेता का उद्देश्य इस एप्प के माध्यम से अपने प्रशंसकों से और निजी संपर्क बनाना है।
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 19, 2016
























