बॉलीवुड सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 51वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। और अभी से ही उनकी बर्थडे पार्टी की और उसमे आने वाले मेहमानों को लेकर चर्चाएं जोरो-शोरो से हो रही हैं।
लेकिन आपको बता दें कि सलमान की बर्थडे पार्टी में अभिनेता आमिर खान नहीं आ सकेंगे। खबरों के मुताबिक आमिर खान अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मनाने के लिए किरण राव के साथ महाराष्ट्र के पंचगनी जाएंगे। इसके अलावा आमिर अपनी फिल्म ‘दंगल’ के रिलीज में भी व्यस्त रहेंगे। इसी वजह से वह सलमान की बर्थडे पार्टी में नही पहुँच पाएंगे।
अभी हाल ही में यह भी सुनने में आया था कि आमिर सलमान के लिए खासतौर पर अपनी फिल्म ‘दंगल’ की स्क्रीनिंग रखेंगे। वह सलमान को फिल्म दिखाना चाहते हैं। लेकिन साथ ही वह सलमान के मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन १० में दंगल को प्रमोट करने नहीं जायेंगे।
गौरतलब है कि सलमान ने बिग बॉस में हैट पहन कर आमिर की फिल्म धूम-4 का प्रमोशन किया था। खबरें तो यह भी है कि सलमान और शाहरुख की बढ़ती दोस्ती से आमिर नाराज है इसलिए वह सलमान की पार्टी में नहीँ जाना चाहते।


























