करोड़ो दिलो की धड़कन, बॉलीवुड के दबंग खान, भाईजान, सुल्तान सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में 27 दिसंबर,1965 को हुआ था।
सलमान का पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। वह मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सलमा के बड़े बेटे हैं। सलमान के दो भाई हैं- अरबाज खान और सोहेल खान व बहनें अलवीरा और अर्पिता हैं।
बता दें कि सलमान ने 1988 में फिल्म ‘बीबी हो तो ऐसी’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘अंदाज अपना-अपना’, ‘हम आपके है कौन’, ‘दबंग’ और ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी।
फिलहाल सलमान की अपकमिंग फिल्म्स में ‘ट्यूबलाइट’ और ‘टाइगर जिन्दा है’ शामिल हैं। अफेयर के मामले में सलमान का कई बड़ी अभिनेत्रियों जैसे ऐश्वर्या, कैटरीना, जैकलीन, संगीता बिजलानी के साथ जुड़ चुका हैं और इन दिनों वह अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन आज भी बॉलीवुड का ये बड़ा सितारा कुंवारा हैं।
बता दें कि सलमान अपने बर्थडे पर अपने फार्महाउस पानवेल में एक शानदार पार्टी देंगे जिसमे कई बड़े सितारे शामिल होंगे।


























