Salman ने दी बर्थडे की शानदार पार्टी, पार्टी में पहुंचे कई दिग्गज सेलिब्रिटीज
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कल रविवार को 50 वर्ष के हो गए। इस मौके पर उन्होंने अपने जन्मदिन की एक शानदार पार्टी रखी जिसमे फ़िल्मी दुनिया से लेकर राजनीति से जुड़े कई बड़ी हस्तियां पार्टी में पहुंची।
इस पार्टी में बीजेपी सांसद शत्रुघन सिन्हा, उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा , अनिल कपूर, सोनम कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, कंगना रनोट, सुनील शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, चंकी पांडे, पलक मुछाल, राज कुमार हिरानी, सुभाष घई और सूरज पंचोली सहित उनकी खास दोस्त लूलिया के साथ बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।
सलमान खान ने अपना 50वां बर्थडे पनवेल स्थित फार्महाउस पर सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके करीबियों में गिने जाने वाले शाहरुख खान और आमिर खान गायब रहे।



























