Salman-Katrina ने शुरू की ‘Tiger Zinda Hai’ की शूटिंग, इस लुक में दिखे सलमान

0
45

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हाल ही मे मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए थे। आपको बता दें कि दोनों स्टार्स अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी ‘टाइगर जिंदा है’ कि शूटिंग के लिए ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं और फिल्म  की शूटिंग भी शुरू हो चुकी हैं।

फिल्म के शूटिंग सेट से सलमान की कुछ तस्वीरें भी सामने आयी हैं। जैसा कि आप देख सकते है सलमान एक अलग लुक में नजर आ रहे हैं। सलमान पहले की तुलना में काफी दुबले नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म के लिए सलमान ने अपना 17 किलो वजन घटाया हैं।

फिलहाल फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल के लिए सलमान और कैटरीना ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग जनवरी में मोरक्को में भी हो चुकी है। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शूटिंग लोकेशन की कुछ फोटोज शेयर की थीं।

Check Out: Pictures From the Shooting Set Of ‘Tiger Zinda Hai’

SHARE

LEAVE A REPLY