बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग 15 मार्च से ऑस्ट्रिया के तिरोल में शुरू हो रही हैं।
आपको बता दें कि सलमान कैटरीना दोनों स्टार्स माइनस टेम्परेचर में शूटिंग करेंगे। बता दें कि जहाँ शूटिंग शुरू होनी वहां इस समय शून्य डिग्री तापमान हैं और शूटिंग की तारीख तक ये तापमान लगभग -20 डिग्री तक पहुचने का अनुमान हैं।
आपको बता दें कि फिल्म अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बन रही हैं। ये फिल्म 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल फिल्म हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए सलमान ने 17 किलो वजन भी घटाया हैं।
खबर है कि अभिनेता परेश रावल भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। परेश फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगे। टाइगर जिन्दा हैं ऑस्ट्रिया के बाद यूरोप के कई देशो में शूट की जाएगी।
























