सलमान और करीना कश्मीर से लौटे, बजरंगी भाईजान की शूटिंग हुई पूरी
बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान आज कश्मीर से मुंबई लौट आये है। उनकी आने वाली फिल्म की बजरंगी भाईजान की शूटिंग पूरी हो गयी है। और फिल्म जल्द ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचने के लिए तैयार है।
कश्मीर से लौटते वक़्त मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान खान अपने दबंग लुक में नजर आये उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट एंड ब्लू जीन्स पहन रखी थी व्ही करीना कपूर ने भी ब्लैक कलर के कपडे फेन रखे थे जिमसें वे बेहद खूबसूरत और गॉर्जियस लग रही थी।
आपको बता दे कि अब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। और अभी कुछ दिनों पहले खबर थी कि बजरंगी भाईजान फिल्म का ट्रेलर कंगना रनौत और आर. माधवन की आने वाली फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ की रिलीज वाले दिन 22 मई को रिलीज हो जायेगा।
सलमान खान के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। जोकि 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म कबीर खान निर्देशन में बनी है। सलमान खान, करीना कपूर और अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी फिल्म में किरदार निभा रहे है। ये एक मुस्लिम लड़के और ब्राह्मण लड़की की कहानी है। फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी।


















