बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर मिलकर एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे है जिसमे अभिनेता अक्षय कुमार लीड रोल निभाते नजर आएंगे।
अक्षय और करण जौहर दोनों ने अपने ट्वीटर्स एकाउंट्स पर इस बात की जानकारी शेयर की हैं। आपको बता दें कि अक्षय ने कुछ दिनों पहले अपनी एक और नयी फिल्म की घोषणा की है जिसका नाम है ‘पैडमैन’ . इस फिल्म को उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस करेंगी।
अब ऐसे में अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों में कई फिल्में शामिल हो गयी हैं। जिनमे ‘जॉली एलएलबी 2’, ‘2.0’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘नाम शबाना’, ‘क्रैक’, ‘गोल्ड’, ‘पैडमैन’ शामिल है।
और अब सलमान और करण की साथ में प्रोड्यूस होने वाली फिल्म भी अक्षय की अपकमिंग फिल्म्स में जुड़ गयी हैं। फिलहाल फिल्म का टाइटल नाम सामने नहीं आया हैं। फिल्म अगले वर्ष 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।
Coming together for a film produced by friends, @BeingSalmanKhan and @karanjohar, starring me! Out in 2018. pic.twitter.com/aOyfZS4p94
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 2, 2017




























