बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रैस जैकलीन फर्नांडीज की हॉट केमिस्ट्री एक बार फिर सामने आयी हैं। हाल ही में जैकलिन ने सलमान खान के साथ जबरदस्त फोटोशूट करवाया है।
दरअसल बता दें कि यह फोटोशूट बींग ह्यूमन ज्वैलरी के लिए करवाया गया है। असल में जैकलीन को बींग ह्यूमन ज्वैलरी का ब्रांड एंबैज़डर चुना गया है। दोनों इस फोटोशूट में काफी अच्छे लग रहे हैं।
उन्होंने मैगजीन के कवर पेज की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जैकलीन इस से पहले भी कई फोटोशूट करवा चुकी हैं लेकिन सलमान और जैकलीन की एक-साथ कैमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है।
गौरतलब है कि दोनों साथ में फिल्म ‘किक’ में नजर थे। खबर तो यह भी है कि सलमान और जैकलिन की जोड़ी एक बार फिर से ‘किक 2’ में देखने को मिलेगी।






























