Salman ने घोषित की अपनी शादी की तारीख

0
190

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की शादी की खबरें एक लम्बे समय से चर्चाओं का विषय बनी हुई है। हर कोई सलमान से यही सवाल पूछता है कि सलमान शादी कब कर रहे हो लेकिन हर बार सलमान इस बात का जवाब गोलमाल कर देते हैं।

अभी हाल ही में दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की आत्मकथा ‘एस अगेंस्ट ऑड्स’ को लॉन्च करने पहुंचे सलमान ने कहा कि वो 18 नवंबर के दिन शादी करना पसंद करेंगे।सानिया मिर्ज़ा ने जब सलमान से उनकी शादी के बारे में पूछा कि वह शादी कब करेंगे तो सलमान  ने कहा, “हां… 18 नवंबर… यह 18 नवंबर कुछ 20-25 नवंबर से चल रहा है… लेकिन पता नहीं, कौन-से साल में होगा… लेकिन होगा…”

सलमान के इस जवाब को सुनकर जब सानिया मिर्ज़ा ने हंसी में कहा कि उनके अकेले रहने से ज़्यादा लड़कियों को शिकायत नहीं होगी, सलमान ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “मैं कुछ ऐसी महिलाओं को जानता हूं, जिन्हें शिकायत है… आपको पता नहीं, कितना प्रेशर है… मैं अपनी मां और बहनों के बारे में बात कर रहा हूं… वे चाहती है, मैं शादी कर लूं…”

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से रोमानियन मॉडल इयूलिया वंतूर के साथ डेटिंग कर रहे सलमान खान के माता-पिता फिल्म लेखक सलीम खान और सलमा खान की शादी 18 नवंबर को ही हुई थी, और सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता ने भी लगभग दो साल पहले (वर्ष 2014 में) आयुष शर्मा से इसी दिन शादी की थी।

कुछ दिनों पहले ख़बरें यह भी थी कि सलमान  इस वर्ष 27 दिसंबर को अपने 51वे जन्मदिन पर अपनी कथित रोमानियाई प्रेमिका लुलिया वंतुर के साथ ब्याह रचाएंगे।

 

लेकिन शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए उनकी गर्लफ्रेंड लुलिया ने इन सभी बातो को अफवाए बताते हुए इसका खंडन किया था। लूलिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि, “डियर फ्रेंड्स! मुझे नहीं लगता कि किसी तरह की अफवाहों पर रीएक्ट करना चाहिए। लेकिन अब सोचा कि मुझे साफ कर देना चाहिए कि मैंने कभी शादी नहीं की और न ही भविष्य में शादी का जोड़ा पहनने की जल्दी है।”

salman with sania pic salman with sania sania mirza

SHARE

LEAVE A REPLY