Manveer का बड़ा सच आया सामने, Salman ने इसलिए छुपाई थी सच्चाई

0
15

मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 के विजेता बने नॉएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर जब से इस शो के विजेता बने तभी से सुखियों में छाए हुए हैं।  मनवीर को लेकर मीडिया में तरह तरह की बाते हो रही हैं।

मनवीर गुर्जर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। उनकी शादी का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है और कुछ शादी की तस्वीरें भी सामने आयी हैं।

हाल ही में एक रिपोर्टर द्वारा शादी के सवाल पर मनवीर ने खुद कबूल किया था कि वह शादीशुदा है और उनकी एक बेटी भी हैं। एक अंग्रेजी बेवसाइट को दिए इंटरव्यू में मनवीर की मां ने बताया कि मेरे बेटे की शादी को लेकर जो भी खबरें आ रही हैं वो गलत है। मेरे बेटे की शादी नहीं हुई है। उसकी शादी जब भी होगी धूम-धाम से होगी।

अब मनवीर की एक-एक करके वीडियो वायरल होने लगी हैं। हाल ही में उनकी शादी की वीडियो लीक होने के बाद अब उनकी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ गाली देते दिख रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद उनके फैन्स ने उनको कमेंट भी किया है।हालांकि मनवीर ने गाली वाली वीडियो पर मांफी मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

उन्होंने वीडियो में कहा कि वो वीडियो 4 महीने पुराना है और उस वक्त वो अपने दोस्तों के साथ फ्रैंडनी बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर किसी को बुरा लगा है तो उसके लिए सबसे माफी मांगते हैं।

Salman Khan को था पता –

अब मनवीर की शादी की खबरों में एक और बड़ा मोड़ आया हैं। दरअसल खबर है कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शो के होस्ट सलमान खान से मनवीर की शादी के बारे में पूछा गया तो सलमान ने घुमा-फिराकर जवाब दिए और नहीं मनवीर की शादी को लेकर वह चौंके।

जब इस बारे में सलमान से पूछा गया तो उन्होंने सीधे कोई जवाब नहीं दिया। बल्कि बात टालते हुए उन्होंने कहा था कि किसी ने इस बारे में कुछ पूछा भी तो नहीं था। अब सलमान की इन बातों से साफ जाहिर होता है कि सलमान को यह सब पता था और मनवीर को लड़कियों के वोट्स मिलने की वजह से ये सच्चाई छुपाई गयी थी।

LEAVE A REPLY