Salman की माँ सलमा के साथ नजर आई Iulia Vantur
बॉलीवुड अभिनेता सुपरस्टार सलमान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर को कई बार साथ में देखा गया है कुछ दिनों पहले लूलिया को सलमान के साथ फिल्म “सुल्तान” के शूटिंग सेट पर भी देखा गया था। कई बार ख़बरें आई है कि दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।
अभी हाल ही में लूलिया को सलमान के परिवार के साथ देखा गया है। लूलिया बुधवार रात को सलमान खान की माँ सलमा और बहनअलवीरा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थी।
बता दें कि मीडिया से बचने के लिए सलमान पहले ही एयरपोर्ट से निकल गए और कार में जाकर बैठ गए फिर बाद में सलमान की माँ सलमा के साथ लूलिया बाहर आई और इस दौरान लूलिया सलमान की माँ का हाथ पकड़कर उन्हें आराम से बाहर लायी और कार में पीछे की सीट पर बैठाया इसके बाद खुद उनके बगल में बैठ गई।
उनके साथ सलमान की भें अलवीरा भी थी जबकि अलवीरा कार में आगे की सीट पर बैठी। इससे साफ़ पता चल रहा है कि अब लूलिया ने सलमान के साथ साथ उनके परिवार के साथ में समय बीताना शुरू कर दिया है।
अभी कुछ दिनों पहले खबर तो यह भी कि फिल्म “सुल्तान” की रिलीज के बाद सलमान और लूलिया की शादी की अनाउंसमेंट हो जायेगी।



















