बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी बहनों से बेहद प्यार करते फिर चाहे वह उनकी सगी बहन अलवीरा हो या फिर उनकी राखी बहन अर्पिता वह अपनी बहनों को बराबर और भरपूर प्यार करते है जिसका सबूत सलमान अक्सर देते रहते हैं।
गौरतलब है कि सलमान ने अपनी बहन अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से बड़े ही धूमधाम से की थी। आपको बता दें कि सलमान ने अर्पिता की शादी पर बांद्रा स्थित इस बिल्डिंग में डुप्लेक्स फ्लैट खरीदकर अपनी बहन के नाम कर दिया था। इस फ्लैट की कीमत 25 करोड़ रुपए बतायी जा रही हैं।
और जब सलमान मामा बने तो अपने भांजे आहिल के अस्पताल से पहली बार घर आने पर सलमान ने उसके लिए एक बीएमडब्लू कर खरीदी थी।
सलमान खान अक्सर अपने क्यूट भांजे के साथ मस्ती करते हुए नजर आते रहते हैं। मामा-भांजे की साथ में मस्ती करते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तस्वीरें भी सामने आती रहती हैं।

























