Salman की तरफ से माफी मांग चुके उनके पिता अब मीडिया पर भड़के

0
25

गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता फिल्मकार सलीम खान अपने बेटे सलमान के दिए गए ‘रेप्ड वुमन’ पर विवादित बयान के मुद्दे पर लोगो से माफ़ी मांग चुके है।  लेकिन बता दें कि माफ़ी माफ़ी मांगने के बावजूद ये विवाद ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं बल्कि दिन प्रतिदिन सलमान विवादों में घिरते चले जा रहे हैं।

अब सलीम खान ने मुद्दे को जरूरत से ज्यादा उछालने के लिए मीडिया की आलोचना की है।उन्होंने कहा, ‘‘आमतौर पर लोग समस्या से निजात पाने के लिए माफी मांग लेते हैं, उन्हें लगता है कि इससे समस्या का अंत हो जाएगा।’’ सलीम ने कहा, ‘‘लेकिन मीडिया की व्यवसायिक मजबूरी उसे मुद्दे को दूर तक ले जाने के लिए प्रेरित करती है। मुझे अफसोस है कि मुझे इसका पता नहीं था।’’

सलीम खान ने आगे कहा कि ‘किसी को माफी मांगने के लिए मजबूर करने का कोई मतलब नहीं बनता।  80 साल के पटकथाकार ने कहा, ‘‘किसी के सिर पर तलवार रखकर उसने माफी मंगवाने का क्या मतलब है, चाहे यह गलत है या यही, उस व्यक्ति को पता है कि उसने कोई अपराध नहीं किया।’’

 

salim khan tweets

फिलहाल आपको बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “सुल्तान” के प्रमोशन में बिजी है इस दौरान वह सुल्तान का प्रमोशन करने के लिए टेलीविज़न के कई रियलिटी शो में पहुंचे हैं।

‘सुल्तान’ 6 जुलाई ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। सलमान के फैंस भी बड़ी ही बेसब्री से फिल्म का इंतज़ार कर रहे है।  इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ देगी।

salman with father

SHARE

LEAVE A REPLY