बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर अपने बहुचर्चित और वर्षो पुराने काला हिरण शिकार मामले की वजह से चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल आपको बता दें कि काले हिरण चिंकारा शिकार मामले में जोधपुर हाई कोर्ट से बरी सलमान खान के खिलाफ अब राजस्थान सरकार ने सलमान को चुनौती दी हैं।
राजस्थान सरकार ने हाईकोर्ट द्धारा सलमान को बरी करने के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने इसी साल 25 जुलाई को सलमान को बरी कर दिया था
सलमान खान पर दो केस दर्ज थे। घोड़ा फार्म हाउस मामले में सलमान को 5 साल कैद और भवाद केस में एक साल कैद की सजा मिली थी। हाई कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार की अर्जी को खारिज कर दिया था और सलमान को बरी कर दिया था।



























