बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कुछ अन्य फ़िल्मी सितारों पर चल रहे बहुचर्चित केस काला हिरण शिकार मामले में बुधवार से अंतिम बहस शुरू होनी थी। लेकिन शुरू नहीं हो पायी। अब इस मामले में सरकारी वकील ने बचाव पक्ष से कुछ दस्तावेजों की मांग की हैं।
अब इस मामले में सलमान के वकील 6 मार्च को अपना पक्ष रखेंगे। आपको बता दें कि जज के अवकाश पर होने की वजह से ये अंतिम सुनवाई शुरू नहीं हो पायी हैं।
अभियोजन पक्ष ने काले हिरणों के पोस्टमार्टम की दो रिपोर्ट में से एक को फिर से उपलब्ध कराने को आवेदन किया हैं। सलमान के वकील 6 मार्च को अपना पक्ष रखेंगे। इसके बाद कोर्ट तय करेगा कि दस्तावेज प्रदान किये जाए या नहीं।


























