गौरतलब है कि काला हिरण शिकार मामले में 25 जनवरी को सलमान खान सहित अन्य आरोपी कलाकारों कोकोर्ट में पेश होना था लेकिन इनमे से कोई भी अभिनेता केस की सुनवाई में नहीं पहुंचा था और मामले की अगली सुनवाई 27 जनवरी के लिए तय की थी।
अब जोधपुर की सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए सलमान खान कल शाम ही पहुंच गए। सलमान के अलावा सैफ अली खान भी कल जोधपुर पहुंचे। सोनाली बेंद्रे भी कोर्ट में पेश होने के लिए कल जोधपुर पहुंचीं।
आपको बता दें कि 18 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर की सीजीएम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आज बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पेश होकर बयान दर्ज कराना है।
























