Salman और Shahrukh साथ में YRF की आगामी फिल्म में आएंगे नजर

सलमान खान और शाहरुख खान को सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ दुबारा देखने वाले फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल खबर है कि सलमान खान और शाहरुख़ खान को यशराज बैनर की आगामी फिल्म में साथ में साइन कर लिया गया है।

जीहाँ पता चला है कि आदित्य चोपड़ा एक फिल्म में सलमान और शाहरुख दोनों को साथ में डायरेक्ट करेंगे। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। बता दें कि फिल्म में सलमान और शाहरुख को मुख्य किरदार में फ़ाइनल कर लिया गया है और अभी फीमेल कास्ट फिल्म में फाइनल नहीं हुई है।

खबर है कि दोनों सुपरस्टार्स को फिल्म की कहानी भी पसंद आ गयी है और फिल्म अगले साल 2016 के एंड तक फ्लोर पर आ जायेगी। बता दें कि शाहरुख और सलमान इससे पहले ‘करण अर्जुन’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

इससे पहले खबर यह भी आई थी कि फिल्मी दुनिया के तीन सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान एक साथ 1977 एक्शन, कॉमेडी फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ के रीमेक में नजर आने वाले है। और साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।

salman and shahrukh