‘Wanted’ के बाद फिर साथ काम करेंगे Salman और Prabhu Deva

0
27

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, डायरैक्टर, कोरियोग्राफर प्रभु देवा ने हाल ही में बताया है कि वह जल्द ही सलमान के साथ काम करते नजर अाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले वह सुपरस्टार सलमान के साथ एक्शन फिल्म ‘वांटेड’ बनाई थी जिसने बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया।

अब खबर है कि जल्द  ही दोनों एक बार फिर से एक नयी फिल्म में साथ में काम कर सकते है। और सुनने में तो यह भी आया है  कि प्रभुदेवा को उनके मन मुताबिक एक ऐसी स्क्रिप्ट मिल गई जिसपर वह सलमान के साथ काम करना चाहते हैं।

फिलहाल सलमान डायरेक्टर कबीर खान की अगली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी हो चुका है।

salman pic

SHARE

LEAVE A REPLY