एक बार फिर साथ काम करेंगे Salman-Aishwarya, लेकिन इस शर्त पर

0
190

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से साथ में सिल्वर स्क्रीन पर काम करने के लिए तैयार हो गए है लेकिन एक शर्त पर।

सलमान-ऐश्वर्या  की जोड़ी को पर्दे पर एक बार फिर से देखने के लिए उनके फैंस कब से आस लगाए बैठे है लेकिन अब उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ऐश्वर्या ने सलमान के साथ काम करने के लिए हामी भर दी है। लेकिन एक शर्त पर। ख़बरों की माने तो दोनों ही पुरानी बातो को भूलकर साथ काम करने को तैयार है।

खबर है कि सल्लू मियां को भी ऐश्वर्या के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में ऐश ने कहा की उन्हें सलमान के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है। बशर्ते फिल्म की स्क्रिप्ट दमदार हो और निर्देशक भी।

गौरतलब है कि सलमान और ऐश्वर्या को एक साथ फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में देखा गया था। अभी तक ऐश्वर्या की फिल्म में कोई 100 करोड़ी फिल्म नहीं है। वह एक दमदार स्क्रिप्ट वाली एक बड़ी हिट फिल्म चाहती हैं। ऐश ने कहा, वह सलमान के साथ काम इसी सूरत पर कर सकती हैं जब फिल्म की कहानी और डायरेक्टर दोनों ही असाधारण होनी चाहिए।

खेर, ऐश्वर्या की इस चाहत पर सलमान कैसे रियेक्ट करते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा। खबरें यह भी है की ऐश्वर्या अपनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को प्रमोट करने ‘बिग बॉस 10’ के घर भी जा सकती हैं।

salman-aishwarya

Click Here..watch Salman Khan’s Upcoming movies list

LEAVE A REPLY