बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान ने अभी हाल ही में एक बात का खुलासा किया है। सलमान का कहना है कि उनके पिता सलीम खान उन्हें देश के लिए क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते थे।
हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ में पहलवान की भूमिका में नजर आये सलमान ने कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी को उनका कोच बनाया गया था और उन्होंने उनके पिता से कहा था कि क्रिकेट के मैदान में उनका भविष्य उज्जवल है।
सलमान ने कहा कि मेरे पिता चाहते थे कि मैं क्रिकेट खेलू। उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छा क्रिकेट खेलते है लेकिन मैं सुबह साढ़े पांच बजे क्रिकेट अभ्यास के लिए नहीं जा सकता था। जिस दिन उनके पिता उन्हें देखने आये, उन्होंने जानबूझकर खराब प्रदर्शन किया था।






























