मशहूर बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल सोशल मीडिया पर ट्रोल की गई हैं, जिसके चलते उन्हें निंदा और विरोध का सामना भी करना पड़ा।
दरअसल हाल ही में सायना ने फेसबुक पर अपने नए फोन से साथ एक फोटो शेयर की थी। उन्होंने फोटो के साथ लिखा था, ‘मेरा नया Honor 8 फोन, यह फोन और इसका कलर मुझे काफी अच्छा लगता है।’
My new lovely Honor 8 phone …. love the phone and colour 😍😍@HiHonorIndia #Honor8 pic.twitter.com/GOaJiyMq9y
— Saina Nehwal (@NSaina) December 11, 2016
बस इसके बाद से ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो उन्हें देशद्रोही तक कह दिया। गौरतलब है कि चीनी सामान का विरोध दिवाली से पहले से शुरू हुआ था। जिसके अन्तर्गत चीनी सामान का देश में इस्तेमाल न करने की बात कही गयी थी।
























