‘SOTY 2’ से नहीं, इस फिल्म से डेब्यू करेंगी Saif Ali Khan की बेटी

0
86

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अकसर अपने बोल्ड अंदाज और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है।

अभी कुछ समय पहले ख़बरें थी कि सारा मशहूर फिल्मकार करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ फिल्म के बन रहे सीक्वल ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगी। लेकिन बात नहीं बन सकी।

अब चर्चा है कि सारा इस फिल्म से नहीं बल्कि बल्कि फिल्मकार अनिल शर्मा की ‘जीनियस’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसी फिल्म से अनिल शर्मा के पुत्र उत्कर्ष बॉलीवुड में करियर की शुरूआत करेंगे। बताया जाता है कि अमृता सिंह इस मामले में अनिल शर्मा के ऑफिस जाकर उनसे मुलाकात कर चुकी हैं और फाइनल करने की प्रक्रिया जारी है।

sara-ali-khan

SHARE

LEAVE A REPLY