Kareena Kapoor के एक्स बॉयफ्रैंड और पति आये आमने सामने
अभी हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर के पति सैफ अली खान और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर आमने सामने आ गए। दरअसल अभी हाल ही में कैटरीना कैफ और सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म “फैंटम” का प्रमोशन करने टेलीविज़न के मशहूर डांस रियलिटी शो “झलक दिखला जा’ के सेट पर पहुंचे।
आपको बता दे कि यहाँ झलक दिखला जा के सेट पर शाहिद कपूर और सैफ अली खान ने मिलकर डांस भी किया। शाहिद कपूर ने कैटरीना कैफ और सैफ के साथ शो पर अच्छा समय बिताया।
आपको बता दे कि करीना और शाहिद ने तीन साल तक एक दूसरे को डेट किया था और 2007 में उनका ब्रेकअप हो गया था। शाहिद और करीना ने 2004 में आई फिल्म ‘फिदा’ से एक दूसरे के साथ डेट करना शुरू किया था और 2007 में आयी दोनों की अभिनीत फिल्म ‘जब वी मेट’ के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
“फैंटम” कबीर खान के निर्देशन में बनी है और फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ ने लीड रोल निभाया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और 28 अगस्त 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी।
























