फिल्म में ‘Chef’ का किरदार निभाएंगे Saif Ali Khan

0
21

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म में एक शेफ के किरदार में नजर आने वाले है। फिल्म में अपने किरदार की तैयारी के लिए सैफ ने खाना बनाने की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है। ये फिल्म साल 2014 में आई अमेरिकी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘शेफ’ की रीमेक है।

फिल्म को ‘एयरलिफ्ट’ फेम निर्देशक राजा कृष्णा मेनन निर्देशित करेंगे। बताया जा रहा है कि ‘शेफ’ की शूटिंग इस साल अक्टूबर में शुरू होने जा रही है। फिल्म की कहानी भारत में बेस्ड होगी।

 

फिल्म की शूटिंग केरल से गोवा और दिल्ली से राजस्थान तक होगी। फिल्म का कुछ हिस्सा यूरोप में भी शूट किया जाएगा। इस फिल्म में सैफ के अपोजिट एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं हुआ है।

Hollywood film Chef Hindi Remake

SHARE

LEAVE A REPLY