शूटिंग सेट पर Saif Ali Khan को लगी चोट

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग में व्यस्त है।  अभी हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान के अंगूठे में चोट लग गयी। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

 सैफ को कल सुबह कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एक छोटी सी सर्जरी हुई। सुनने में आ रहा है कि अब वह ठीक है।  उन्हें कल या परसों अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

  सैफ की बहन सोहा ने भी कहा कि  सैफ  ठीक हैं।   सोहा ने पीटीआई…भाषा से कहा, ‘‘वह ठीक हो रहे है, उनके बारे में पूछने के लिए आपका धन्यवाद। उनके अंगूठे में गंभीर चोट लग गई थी लेकिन वह ठीक हैं।’’

बता दें कि सैफ ने हाल ही में फिल्म ‘‘रंगून’’ की शूटिंग खत्म की है । अब वह अक्षत वर्मा निर्देशित और अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म पर काम कर रहे हैं।   सोहा ने कहा कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार सैफ को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।   उन्होंने कहा, ‘‘हां, कल सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’  इससे पहले भी, विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘‘रंगून’’ की शूटिंग के दौरान सैफ के हाथ में चोट लग गई थी। film ‘‘एजेंट विनोद’’ के एक एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान भी उन्हें चोट लग गई थी।

Saif_Ali_Khan