Saif Ali Khan पहुंचे कोर्ट, चल रही है केस की सुनवाई

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान किला कोर्ट पहुंचे है। आपको बता दे कि सैफ पर एक एनआरआई से मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज है जिसकी सुनवाई चल रही है। खबर है की आज यदि सैफ केस की सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुँचते तो सैफ के खिलाफ वारंट जारी हो जाता।

दरअसल ये मामला सैफ पर मुंबई के ताज होटल में साल 2012 में एक एनआरआई से मारपीट का आरोप है। मामले की पिछली सुनवाई में सैफ शूटिंग के लिए विदेश में होने के कारण नहीं आ पाए थे।

आपको बता दे कि पहले सुनवाई में सैफ की मौजूदगी ना होने पर सरकारी वकील ने सैफ के खिलाफ वारंट की मांग की थी। कोर्ट ने19 मार्च को सैफ को निर्देश दिया था कि वो कोर्ट में मौजूद रहें लेकिन सैफ कोर्ट में पेश नहीं हो सके।

आप को बता दें कि 22 फरवरी 2012 को सैफ अपने दोस्त बिलाल ताजदार अमरोही और शकील अफजल के साथ डिनर करने मुंबई के पांच सितारा होटल ताज में गए थे। वहां किसी बात को लेकर उनका NRI इकबाल शर्मा से झड़पें हुईं। सैफ अली खान पर आरोप है इस दौरान उन्होंने इकबाल शर्मा एक घूंसा जड़ दिया, जिसके बाद मामला कोलाबा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था।

saif