जाने माने फिल्म डायरेक्टर, प्रोडूसर करन जौहर एक बार फिर से मशहूर अभिनेताओं के स्टार किड्स को अपनी फिल्म से लांच करने वाले है। दरअसल खबर है कि करन जौहर अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा और शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर को अपनी फिल्म से इंडस्ट्री में लांच करने वाले है।
डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे वरुण और महेश भट्ट की बेटी आलिया को फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में सक्सेसफुली लॉन्च करने के बाद, फिल्ममेकर करन जौहर एक बार फिर से सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा सिंह और शाहिद के छोटे भाई ईशान खट्टर को अपनी फिल्म से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री दिलवाने वाले है।
आपको बता दें कि ईशान खट्टर इससे पहले कई फिल्मो में बतौर असिस्टेंट काम कर चुके है और जल्द ही वह अपने भाई शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ”शानदार” में भी नजर आने वाले है।
हालांकि उनकी अभी तक कोई बतौर लीड एक्टर कोई फिल्म नहीं आई है लेकिन जल्द ही अब सुनने में आया है कि करन जौहर की फिल्म में वह बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे।
आपको बता दें कि 22 वर्षीय सारा, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। सैफ ने साल 1991 में अमृता से शादी की थी। जोड़ी के दो बच्चें हैं बेटी सारा और बेटा इब्राहिम। हालांकि, 2004 में सैफ ने अमृता से तलाक ले लिया था। अमृता से अलग होने के बाद साल 2012 में सैफ ने एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी की थी।
ईशान खट्टर, बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। शाहिद के पिता और एक्टर पंकज कपूर को तलाक देने के बाद नीलिमा अजीम ने साल 1990 में राजेश खट्टर से शादी की थी। 19 वर्षीय ईशान, राजेश और नीलिमा के बेटे हैं।































