आज अभिनेत्री साधना का हिंदूजा अस्पताल में निधन हो गया है। आपको बता दें कि साधना को कैंसर था और अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहीं उनकी हालात गंभीर बताई गई थी।
बता दें कि हरि शिवदासानी जो अभिनेत्री बबीता के पिता हैं, उनके पिता के भाई हैं। साधना का नाम उनके पिता ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री साधना बोस के नाम पर रखा था।
साधना का जन्म 2 सितम्बर 1941 में हुआ था। उनकी माँ ने उन्हें आठ वर्ष की उम्र तक घर पर ही पढा़या था। उन्होंने “श्री 420”, “अबना”, “लव इन शिमला”, “परख”, “हम दोनों”, “प्रेम पत्र”, “एक मुसाफिर एक हसीना”, “असली-नकली”, “मेरे मेहबूब”, “वो कौन थी”, “राजकुमार”, “पिकनिक”, जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया था।
























