‘Sadak’ के रीमेक में Sanjay Dutt की बेटी बनेंगी Alia Bhatt

0
29

20 दिसंबर 1991 को रिलीज हुई मुकेश भट्ट द्धारा निर्मित और महेश भट्ट की निर्देशित फिल्म ‘सड़क’ का रीमेक बनने जा रहा हैं। खबर है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म सड़क के रीमेक में संजय दत्त के साथ काम करती नजर आ सकती है। 

खबरों के मुताबिक संजय दत्त और पूजा भट्ट की बेटी के रोल में आलिया भट्ट का नाम सामने आ रहा हैं। इस बार फिल्म की कहानी संजय दत्त को लेकर लिखी जाएगी।

90 के दशक में बनी फिल्म ‘सड़क’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और अब इस फिल्म के रीमेक बनाने की तैयारी जोरो पर हैं। फिल्म में पूजा और संजय की बेटी का किरदार आलिया भट्ट निभा सकती है।

फिलहाल आपको बता दें कि इस बारे में अभी कोई आधारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY