क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले ‘मास्टरब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर जल्द ही केरल में एक शानदार लग्जरी विला खरीदने वाले है। जीहाँ खबर है कि सचिन इस पर विचार कर रहे है।
बता दें कि सचिन ने कोच्चि के बैकवाटर (मुख्य धारा से अलग हुआ जलीय छेत्र) इलाके में एक सुन्दर विल पसंद की है। निजी डेवलपर प्राइम मेरीडियन के एक अधिकारी ने बताया कि सचिन तेंदुलकर ने पानगढ़ में एक शानदार विला पसंद किया है और शनिवार को सचिन ये ब्लू वाटर्स विला को देखने आएंगे।
बता दें कि सचिन शुक्रवार को यहाँ पहुचेंगे और इंटरनेशनल एडवरटाइज़िंग एसोसिएशन (भारत चैप्टर ) के तीन दिवसीय रजत जयंती समरोह के आखिरी दिन यहाँ मौजूद होंगे और अनुभव को लोगो से शेयर करेंगे।





























