पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बतौर मानद ग्रुप कैप्टन गुरुवार को वायु सेना के 83वें स्थापना दिवस समारोह में शरीक हुए। बता दें कि गाजियाबाद स्थित हिंडन एअरफोर्स बेस स्टेशन पर आयोजित इस समारोह में सचिन को खास मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया था।
इस समारोह में सचिन वायु सेना की ड्रेस में नजर आये। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें ग्रुप कैप्टन मानद ओहदा से सम्मानित किया गया है।
स्थापना दिवस पर वायु सेना ने फाइटर प्लेन्स का एअर शो आयोजित किया, जिसमें सी-17 ग्लोबमास्टर, सी-130 हरक्यूलिस, एमआई-17, एमआई-35 और भारत में निर्मित सूर्यकिरण विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। सुखोई विमानों के माध्यम से इस एअर शो का समापन किया गया।































