Sachin ने आखिर क्यों Sehwag से कहा, ‘जियो मेरे लाल… तथास्तु।’

0
88

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जब क्रिकेट के मैदान में एक साथ उतरते थे तो सामने वाली टीम के पसीने छुटा देते थे।अब दोनों ने ट्विटर पर अपने फनी ट्वीट और कमैंट्स के जरिये अपने फैंस को खूब हसाया हैं। बता दें कि वीरू हमेशा से तेंदुलकर को अपना गुरु मानते हैं।

हाल ही में वीरू को तेंदुलकर ने ‘तथास्तु’ भी कह डाला।दरअसल टीम इंडिया के नंबर-1 टेस्ट टीम बनने के बाद तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘टीम इंडिया की शानदार जीत, टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बनने पर टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई।’

अब इस ट्वीट पर वीरू ने ट्वीट की, ‘ओह गॉड जी, कभी कभी कमेंटेटर्स को भी एनकरेज कर दिया कीजिए, थोड़ा मोटिवेशन मिल जाएगा।’फिर क्या था वीरू की ट्वीट पर क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले तेंदुलकर ने लिखा, ‘जियो मेरे लाला… तथास्तु।’

लेकिन ये ट्विटर की खट्टी-मीठी नोकझोक यहीं खत्म नहीं हुई। फिर क्या था वीरू की ट्वीट पर क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले तेंदुलकर ने लिखा, ‘जियो मेरे लाला… तथास्तु।’

वीरू कहां रुकने वालों में से हैं उन्होंने तेंदुलकर को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘आशीर्वाद में भी गॉड जी अपनी आईपीएल टीम के मालिक के ब्रांड का जिक्र करना नहीं भूलते।’

LEAVE A REPLY