क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की जिंदगी पर बनी फिल्म “Sachin A Billion Dreams” का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका हैं। अब इस फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज हुआ है और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी तय हो गयी हैं।
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने खुद इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं। फिल्म 26 मई को इसी वर्ष सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म का नाम “Sachin : A Billion Dreams” है जिसके निर्माता जेम्स एस्र्किन हैं।
























