OMG: Saba Qamar ने उड़ाया Salman का मजाक, कहा ‘Chhichhora’

0
42

जानी-मानी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर हाल ही में अपनी एक हरकत की वजह से सुर्ख़ियों में रही हैं। दरअसल उनका पाकिस्तानी टॉक-शो का एक पुराना वीडियो सामने आया था जिसकी वजह से वह चर्चाओं में आ गयी।

इस वीडियो में सबा बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सहित ऋतिक रोशन और कुछ अन्य मशहूर कलकारों का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। इसी वीडियो में उन्होंने सलमान को छिछोरा भी कहा हैं।

पाकिस्तानी टॉक-शो ‘गुड मॉर्निंग जिंदगी’ का दो मिनट से अधिक समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद सबा कमर ने शनिवार को स्पष्ट किया कि उनके मन में भारतीय फिल्म जगत और ‘दबंग’ स्टार के लिए बहुत सम्मान है।

सबा ने शनिवार को एक बयान जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, ”गुड मॉर्निंग जिंदगी एक मजाकिया शो था, जहां बॉलीवुड कलाकारों के बारे में सवाल किए जाते हैं।

सबा ने कहा मैं किसी भी स्टार का मजाक नहीं उड़ा सकती खासकर सलमान खान का वह एक बहुत बड़े स्टार हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करती हूँ।

आपको बता दें कि सब कमर ने अभिनेता इरफ़ान खान ने साथ फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ से बॉलीवुड में कदम रखा हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY