गौरतलब है कि आज सिनेमाघरों में बॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘सांसें’ 12 नवंबर को रिलीज होनी थी। लेकिन ताजा खबरों के अनुसार फिल्म निर्माताओ ने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है जिसके चलते फिल्म आज सिनेमाघरों में प्रदर्शित नही होगी।
फिलहाल आपको बता दें कि फिल्म की नयी रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई हैं। बता दें कि फिल्म की रिलीज टालने की वजह 500 और 1000 के नोटों का बन्द होना हैं। गौरतलब है कि बन्द होने का असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ा हैं।
फिल्म ‘सांसें’ के निर्माता गौतम जैन का कहना है कि ‘मोदी जी के फैसले का सम्मान करते हुए एक निवेशक के तौर पर हमें लगा कि इस समय फिल्म को रिलीज करना सही नहीं हैं, क्योंकि आम आदमी इस समय नोट बदलवाने में व्यस्त हैं।’
According to the latest news, the film ‘Saansein’ is going to release in theaters on 25th Nov. Read More……


























