‘Saansein’ का रिलीज हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर, Watch Now

0
76

अपकमिंग बॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘सांसे’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का ट्रेलर इतना डरावना है कि इसे देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बता दें कि फिल्म ‘सांसे’ होरर और रोमेंटिक मूवी है।

इस फिल्म के डारेक्टर राजीव एस रूइया है और प्रोड्यूसर गौतम जान हैं। इस मूवी में रजनीश दुग्गल, सोनारिका भदौरिया, हितेन तेजवानी और नीता शेट्टी लीड रोल में है।

टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का किरदार निभा चुकी और अभी हाल ही में बेहद बोल्ड फोटोशूट करवाकर सुर्ख़ियों में रहने वाली टेलीविज़न अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है।

हाल ही में ख़बरें थी कि इस फिल्म ने सोनारिका की रियल लाइफ में भी अपनी छाप छोड़ी है। जीहां दरअसल अब सोनारिका को रात में कुछ अजीब सा एहसास और कुछ आवाजें भी सुनाई देने लगी हैं। जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहने लगी हैं।

saasein

Watch the Official Trailer of “Saansein”

LEAVE A REPLY