“Rustom” और “Mohenjodaro” का टकराव टला, रिलीज डेट बदली
अक्षय कुमार की ‘रुस्तम’ और ऋतिक रोशन की हिस्टोरिकल एपिक ‘मोहनजो दाड़ो’ 12 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली थी, लेकिन अब अक्षय अपनी फिल्म एक हफ्ते पहले रिलीज कर रहे हैं। इससे ऋतिक को बहुत राहत मिलेगी, क्योंकि उनका करियर और पर्सनल लाइफ इन दिनों मुश्किलों से घिरी हुई है।
आपको बता दें कि अक्षय और ऋतिक जुहू की प्राइम बीच बिल्डिंग में रहते हैं। सूत्र बताते हैं कि दोनों पड़ोसियों के बीच बातचीत हुई और उसके बाद अक्षय ने फिल्म की तारीख एक सप्ताह पहले करने का फैसला किया। ऋतिक की फिल्म करीब डेढ़ साल बाद आ रही है।
इस समय ऋतिक कंगना के साथ साइबर और लीगल लड़ाई में उलझे हुए हैं। जल्द ही ‘रुस्तम’ की रिलीज़ डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी होगी।
















