लंदन में होगी Rohit Sharma की सर्जरी, क्रिकेट से महीनों रहेंगे दूर

0
28

रोहित शर्मा अपनी जांघ की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ नौ नवंबर को होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके रोहित अगले हफ्ते लंदन जाकर डाक्टरों से उनकी राय लेंगे। डाक्टरों की राय के मुताबिक़ अगर उनकी चोटिल जांघ का ऑपरेशन होता है तो वह शायद करीब साढ़े तीन महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

इसका मतलब यह होगा कि वह 23 फरवरी से होने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की घरेलु सीरीज में भी नहीं खेल सकेंगे। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट की पिछली श्रृंखला में खेलने वाले रोहित को 29 अक्तूबर को विशाखापट्टनम में हुए पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच के दौरान दायीं जांघ में चोट लगी थी।

बीसीसीआई के रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि रोहित शर्मा अगले हफ्ते लंदन के डाक्टरों के पास जाएंगे। शायद उनकी जांघ की सर्जरी भी हो सकती है। ऐसे में वह 10-12 हफ्ते क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हें फिर से फिटनेस में लाने के लिए पूरी सहायता करेगी। अभी तक जितने भी स्कैन हुए हैं, उन्हें डाक्टरों के पास भेज दिया गया है। रोहित उनकी सलाह का इंतज़ार कर रहे हैं कि ऑपरेशन करना है या नहीं। उन्होंने कहा दो दिन में सब पता चल जाएगा कि सर्जरी होगी या नहीं। अगर सर्जरी कराता हूं तो तीन महीने तक नहीं खेल पाऊंगा।

rohit-sharma

SHARE

LEAVE A REPLY