Rohit Sharma के नाम से लांच हुआ स्पोर्ट्स ऐप, बने पहले भारतीय
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम खिलाडी रोहित शर्मा के नाम से स्पोर्ट्स ऐप बन गया है और aapko बता दें कि वह पहले ऐसे भारतीय बने है। जिनके नाम से स्पोर्ट्स ऐप बना हो।
ब्रिटेन की खेल समाचार व सोशल मीडिया टेक्नोलॉजी फर्म ‘स्पोर्ट राइट नाउ’ ने अपना स्पोर्ट्स न्यूज ऐप ‘रोहित शर्मा न्यूज’ लॉन्च किया है। इस ऐप की सहायता से भारतीय बाजारों कदम रखा जाएगा। इसका उद्देश्य देश में खेल से जुड़ी सूचनाओं को एक दिशा देना है। ‘राइट नाउ डिजिटल’ की सीईओ सीता चिन्नप्पा सरवाल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कंपनी को साल भर में 10 लाख डाउनलोड की उम्मीद है। कंपनी को यह उम्मीद इसलिए भी है क्योंकि दुनिया भर के कुल क्रिकेट प्रशंसकों में से 40 प्रतिशत भारत से ही हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा रोहित शर्मा के टेक्नोलॉजी से लगाव का फायदा भी इस ऐप को मिलने की उम्मीद है। रोहित के फेसबुक पेज पर 75 लाख व ट्विटर पर 28 लाख लाइक हैं।

















