क्रिकेटर रोहित शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड रितिका के साथ बंधे शादी के बंधन में
इंडियन क्रिकेटर रोहित शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह के साथ मुंबई के ताज लैंड्स होटल में शादी के बंधन में बंध गए है। रोहित की शादी में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट की कई हस्तियां शामिल हुई।
आपको बता दें कि रिसेप्शन रात 8 बजे से है जो रात 10.30 बजे तक चलेगा। शादी और रिसेप्शन के बाद भी पार्टी चलती रहेगी क्योंकि रोहित की शादी के बाद अब संगीत सेरेमनी बाकी है जो सोमवार को होगी। संगीत सेरेमनी ‘द सेंट रेगिस’ होटल में होगी।



















