टीवी पर नए स्टंट शो से वापसी करने वाले है Rohit Shetty

मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर रोहित शेट्टी अब जल्द ही एक नए स्टंट शो के होस्ट बनकर टेलीविज़न पर कमबैक करने जा रहे है। गौरतलब है कि रोहित शेट्टी फेमस स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के दो शो होस्ट कर चुके हैं लेकिन इस शो के नए सीजन को रोहित   शेट्टी   होस्ट नहीं कर सके।

खतरों के खिलाड़ी के इस नए सीजन को अभिनेता अर्जुन कपूर होस्ट कर रहे है। लेकिन बता दें कि अब रोहित छोटे पर्दे पर कमबैक करने के लिए तैयार है। इस बार वह एक नए शो के साथ और अलग चैनल पर नजर आएंगे। खबर है कि अपनी अगली फिल्म राम लखन की शूटिंग से पहले वह स्टार प्लस पर नए स्टंट बेस्ड रियलिटी शो की शूटिंग करेंगे जोकि मार्च में प्रसारित होगा।

rohit shetty