मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 के एक्स कंटेस्टेंट रोहन मेहरा ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस कांची सिंह के साथ फोटोशूट करवाया हैं। आप देख सकते है कि इस फोटोशूट में इन लवबर्ड्स की कितनी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं।
दोनों को कई बार एक दूसरे को डेट करते हुए भी देखा गया हैं। कांची सिंह इन दिनों स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर सीरियल ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में किरदार निभा रही हैं और उन्होंने अपने रोल से काफी नाम भी कमा लिया हैं।
गौरतलब है कि रोहन मेहरा भी सीरियल ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में नक्ष के नाम से किरदार निभा चुके है लेकिन उन्होंने बीच में बिग बॉस 10 में भाग लेने के लिए इस शो को छोड़ दिया था।





























