5 फरवरी को रिलीज होगी “Rocky Handsome”
जॉन अब्राहम और श्रुति हसन की आगामी फिल्म “रॉकी हैंडसम” अब अगले वर्ष 5 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि रॉकी नाम के पात्र को निभा रहे जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म ‘रॉकी हैंडसम” को पहले इसी वर्ष 2 अक्टूबर को रिलीज होना था।
लेकिन फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। क्यूंकि जॉन और श्रुति की अभिनीत एक और फिल्म “वेलकम बैक” अभी हाल ही में रिलीज हुई है ऐसे में दोनों फिल्मो के बीच बहुत कम अंतराल रहता और दूसरी तरफ अक्षय कुमार की अभिनीत फिल्म “सिंह इज ब्लिंग” भी 2 अक्टूबर को रिलीज होनी थी।
लेकिन फिल्म मेकर्स फिल्म की रिलीज को लेकर कोई रिस्क नही लेना चाहते। उन्होंने कहा कि हम बॉक्स ऑफिस पर किसी दो सेलेब्स का टकराव नहीं चाहते इसलिए फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाते हुए 2 फ़रवरी 2016 कर दिया गया है।

















