खबर है कि दक्षिण भारतीय फिल्मो के महानायक रजनीकांत की आगामी फिल्म “रोबोट 2” में रजनीकांत के साथ हॉलीवुड के सुपरस्टार अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर भी काम करते नजर आएंगे।
आपको बता दें कि मशहूर निर्देशक शंकर अपनी सुपरहिट फिल्म रोबोट का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। ‘रोबोट 2’ में रजनीकांत की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म में रजनीकांत और स्टार अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर एक साथ काम कर सकते हैं।
बता दें खबर हैं कि फिल्म के निर्देशक शंकर ने रोबोट 2 के लिए अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर से संपर्क किया था और उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी है। वह जनवरी में आकर शूटिंग करेंगे। उनकी शूटिंग 25 दिनों तक चलेगी।
आपको यह भी बता दें कि इस फिल्म के लिए अभिनेत्री एमी जैक्सन को पहले ही साइन कर लिया गया है और निर्देशक शंकर इस फिल्म से आमिर खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी जोड़ना चाहते है। फिलहाल आमिर अपनी आगामी फिल्म “दंगल” की शूटिंग में व्यस्त है।



























