OMG: ‘Robot 2’ शूटिंग के दौरान Rajinikanth हुए घायल

0
39

साउथ फिल्म्स इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म 2.0 (रोबोट 2) की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए है जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया हैं।

खबर है कि फिल्म का एक फाइटिंग सीन शूट करते हुए वह घायल हुए हैं। चेन्नई के आउटर में स्थित केलमबक्कम इलाके में शूटिंग के दौरान वह गिर पड़े और घायल हो गए।

जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया हैं। और आपको बता दें कि वह फिलहाल ठीक है और उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि वह अब ठीक है और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया हैं।

आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय विलेन की भूमिका निभाने जा रहे हैं। और रजनीकांत का ट्रिपल रोल है। पहली फिल्म ‘रोबोट’ में रजनीकांत का डबल रोल था। अक्षय ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर साझा किया है। अक्षय इसमें डॉक्टर रिचर्ड्सन की भूमिका में हैं, जो गलत एक्सपेरिमेंट के कारण कौआ बन जाते हैं।

rajinikanth

SHARE

LEAVE A REPLY