‘Robot 2’ (2.0) लॉन्चिंग इवेंट में बिन बुलाए मेहमान बने Salman

0
278

साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘रोबोट’ के सीक्वल रोबोट 2 (2.0) को कल मुंबई के यश राज स्टूडियो में एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया गया। इस इवेंट की गेस्ट लिस्ट में शाहरुख खान, करण जौहर, रजनीकांत, अक्षय कुमार, एमी जैक्सन जैसे कई अभिनेता और अभिनेत्री मौजूद रहे।

लेकिन शाहरुख़ खान व्यस्त होने के कारण इवेंट में  नहीं जा सके। लेकिन एक हैरानी की बात यह रही कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नाम इस गेस्ट लिस्ट में न होने के वाबजूद भी वह इवेंट में आ गए और उन्होंने सबको वहां पहुंचकर हैरान कर दिया। सलमान ने कहा कि मैं यहां इनवाइट नहीं था लेकिन फिर भी मैं खुद को यहां आने से नहीं रोक पाया।

सलमान ने इस फिल्म की और हाल ही में जारी किये गए फिल्म्स के पोस्टर की जमकर सरहाना की। रजनीकांत ने तो अक्षय की तारीफ़ के पुल ही बांध दिए। उन्होंने कहा कि अक्षय फिल्म के मुख्य हीरो हैं। इस फिल्म के लिए अक्षय ने अपनी पूरी काबिलियत दिखाई है। लेकिन अक्षय ने कहा कि मैं तो सर आपके सामने कुछ भी नहीं हूं।

आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय विलेन की भूमिका निभाने जा रहे हैं। और रजनीकांत का ट्रिपल रोल है। पहली फिल्म ‘रोबोट’ में रजनीकांत का डबल रोल था। अक्षय ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर साझा किया है। अक्षय इसमें डॉक्टर रिचर्ड्सन की भूमिका में हैं, जो गलत एक्सपेरिमेंट के कारण कौआ बन जाते हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के साथ अभिनेत्री एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं। इस  फिल्म को तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज़ किया जाएगा। यह फिल्म अगले साल 2017 में रिलीज़ होगी।

2-0-event pic-salman salman-khan-at-event-2-0 salman-with-rajinikanth

LEAVE A REPLY